Bihar Expressway : बिहार में शुरू हुआ नया एक्सप्रेस-वे, अब सफर करना हुआ आसान।

अगर आप बिहार राज्य से है तो आज की यह पोस्ट आपके लिए ही है। आपके लिए एक खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार ने अब रक्सौल-हल्दिया सिक्स लेन एक्सप्रेसवे के अलाइनमेंट को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट के लिए 39,600 करोड़ रुपए लागत लगने वाली है। इस एक्सप्रेस-वे से बिहार का विकास तेजी से होगा। नेपाल के साथ भी व्यापारी संबंध अच्छा होगा। इस पोस्ट में हम आपको इसी विषय पर जानकारी देने वाले है। अगर आप इस विषय पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारी यह पोस्ट अंत तक जरूर पढ़िए।

बिहार में सफर करना हुआ आसान

इस एक्सप्रेस-वे से बिहार का सफर आसान होने वाला है। यह एक्सप्रेस-वे मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, शिवहर, समस्तीपुर आदी जिलों से जाने वाली है। इस परियोजना में नदी पर भी 4.5 किलोमीटर का लंबा पुल प्रस्तावित है। यह बेगूसराय से सूर्यगढा के बीच बनाया जाने वाला है। यह पुल इस एक्सप्रेस-वे का महत्वपूर्ण हिस्सा होने वाला है। यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सीधा और अच्छा संपर्क प्रस्थापित करने वाला है।

केंद्र सरकार ने किया ऐलान

राज्य सरकार ने केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद इस प्रोजेक्ट को प्राथमिक सूची में डाला है। पथ निर्माण मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं की कार्य में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए और कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने यह भी बताया की मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने राज्य के किसी भी कोने से पटना तक सुरक्षित और त्वरित आवागमन के लिए स्पष्ट लक्ष्य तय किया है। यह एक्सप्रेस-वे उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

इस एक्स्प्रेस वे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा 120 किमी प्रतिघंटा रहने वाली है। इससे यात्रा कम समय में हो सकेगी। अभी रक्सौल से हल्दिया तक जाने के लिए 20 घंटे लगते हैं। इस हाइवे से आप 10 घंटे में ट्रेवल कर सकते हैं।

Bihar Expressway Update

इस परियोजना से यात्रियों को सिर्फ सुविधा ही नहीं बल्कि रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय लोगों को कार्य मिलेगा। एक्सप्रेस वे के आसपास पेट्रोल पंप, होटल को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Comment